जेसीसीजे युवा संगठन में बड़ा फेरबदल: प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी

Follow Us

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपने युवा संगठन के विस्तार के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की है। प्रदेश स्तर पर नवीन अग्रवाल को प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी बनाया गया है। नावेद कुरैशी को सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक, शमशुल आलम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनिरुद्ध वर्मा को प्रदेश महासचिव और अंकु पांडे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

धमतरी में रामलीला के दौरान आग भड़की, हनुमान बने युवक समेत 3 झुलसे

जिला स्तर पर रायपुर शहर की कमान मंशु निहाल और रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी चेतन आडिल को सौंपी गई है। जांजगीर-चांपा से योगेश केवट, बलौदाबाजार से अमित साहू, धमतरी शहर से योगेन्द्र देवांगन और धमतरी ग्रामीण से तारकेश्वर लक्ष्मण सिंह अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। इसके अलावा बालोद में मिलाप बघेल, दुर्ग में मुकेश यादव, कबीरधाम में राकेश भट्ट, राजनांदगांव शहर में विशाल सोलिन खान और ग्रामीण क्षेत्र में नमन पटेल को जिम्मेदारी मिली है।

बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना