धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दशहरा उत्सव के दौरान रामलीला मंचन में अचानक आग भड़कने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में हनुमान का किरदार निभा रहे युवक समेत तीन लोग झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना
जानकारी के अनुसार, घटना नगरी क्षेत्र के छिपली गांव की है, जहां दशहरा के अवसर पर रामलीला का आयोजन किया गया था। रावण दहन के दौरान कुछ लोग ज्वलनशील स्प्रे की मदद से आग का प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच आग अचानक फैल गई और मंचन कर रहे कलाकार इसकी चपेट में आ गए।
छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय- वन मंत्री केदार कश्यप
हादसे में हेमंत ध्रुव गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटों के बीच लोग खुद को बचाते नजर आ रहे हैं। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
