नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मां महामाया देवी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

Follow Us

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राजधानी रायपुर की ऐतिहासिक पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन एवं सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने मां महामाया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया मंदिर राजधानी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां नवरात्रि सहित विभिन्न पर्वों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।