रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा दुर्गा माता मूर्ति विसर्जन की प्रशासनिक तैयारियां महादेवघाट खारून नदी पाटन पुलिया के पास नगर निगम के विसर्जन कुण्ड स्थल पर तेजी से प्रगति पर हैँ।
आज रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने विसर्जन कुण्ड स्थल पर कुण्ड की सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, क्रेन और टेंट सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र प्राथमिकता से सभी तैयारियों को विसर्जन कुण्ड स्थल पर पूर्ण करवाए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।
