कोरबा में चलती कार पर युवतियों का खतरनाक स्टंट, पुलिस ने दर्ज किया केस

Follow Us

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती कार पर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रवि शंकर नगर में नवरात्रि और गरबा की सजावट से सजी सड़क पर तीन युवतियों का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG Crime: पोती की जान बचाने की कोशिश में दादी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वायरल वीडियो में काले रंग की कार क्रमांक CG 12 BV 6007 पर तीन युवतियां जोखिम भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। इनमें से एक युवती कार के बोनट पर लेटी हुई है, जबकि दो अन्य चलती कार के दोनों दरवाजों पर लटककर डांस करती दिखाई दे रही हैं। सड़क पर इस तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था।
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है।

मनेंद्रगढ़ में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने 8 वाहन किए जब्त

चलती कार पर इस तरह स्टंट कर लोगों की जान खतरे में डालने के मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार की पहचान कर ली है और संबंधित युवतियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए जान जोखिम में डालने वाले स्टंट न करें और यातायात नियमों का पालन करें।