बेंगलुरु । बारिश की वजह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 रद्द हो गया है। इसी के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। भारत 4 साल बाद घर पर सीरीज नहीं जीत सका। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2022 में 5 मैचों की सीरीज 2-2 ड्रॉ कराई थी।
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से 6:30 बजे होने वाला टॉस ढाई घंटे लेट 9 बजे हुआ। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मैच 9-9 ओवर का किया गया।
भारत ने 7.4 ओवर में बल्लेबाजी की। टीम ने 5 विकेट खोकर 118 रन बनाए। इसके बाद बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा। ईशान किशन ने 10 बॉल पर 30 रन बनाए। नमन धीर 6 बॉल 24 रन बनाकर नाबाद रहे।
