राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में भाटापारा के भव्य मिश्रा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Follow Us

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के लिए गौरव का विषय है कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, भाटापारा के विद्यार्थी भव्य मिश्रा ने राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। भव्य की इस उपलब्धि से जिले के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाता है। प्रतियोगिता की शुरुआत विकासखंड स्तर से होती है, जिसके बाद विद्यार्थी जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। भव्य मिश्रा ने अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत के बल पर सभी चरणों को पार करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। उन्हें प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर ऑर्गनाइजेशन द्वारा ₹10000 की राशि भी प्रदान की गई।

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार गेंदले ने भव्य मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भव्य राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

जी20 सम्मेलन में पुतिन के स्वागत को तैयार ट्रंप, रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी दिया बयान

इसी क्रम में राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी के जिला नोडल अधिकारी कौशिक मुनि त्रिपाठी ने भी भव्य मिश्रा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन और नवाचार की भावना विकसित करने में राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी जैसी प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। भव्य की सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश पोपट ने भव्य मिश्रा को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भव्य की सफलता उनकी मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भव्य राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेंगे।

भिलाई में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 30 हजार नामों की सूची से होगी जांच

विद्यालय के प्रबंधक अश्विन शर्मा और संदीप गोयल ने भी भव्य मिश्रा को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं और यह विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतिभा संवर्धन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति निरंतर किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भव्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

भव्य मिश्रा के राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने पर विद्यालय परिवार एवं शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि भव्य राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे तथा अपने विद्यालय, भाटापारा और पूरे जिले को गौरवान्वित करेंगे।