मुंगेली । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के दशरंगपुर गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधीन मोहले, निवासी आवासपारा दशरंगपुर, बल्लू बघेल, पिता तिजऊ राम तथा गंगा राम, निवासी रेहुंटा शामिल हैं। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने तीनों मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।वहीं विधायक के समर्थक और भाजपा नेता-कार्यकर्ता भी जिला अस्पताल पहुंचने लगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा विधायक पुन्नूलाल मोहले के गृह ग्राम दशरंगपुर में हुआ। उनके भाई अधीन मोहले भी इसी गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे अधीन मोहले मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान वे अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर कुछ लोगों से चर्चा कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि अधीन मोहले समेत तीन लोगों की जान चली गई।
