रेलवे में 12वीं पास के लिए 1688 भर्तियां, आरआरबी एनटीपीसी यूजी आवेदन प्रक्रिया शुरू

Follow Us

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026-27 की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना संख्या CEN 07/2026 के तहत कुल 1,688 पदों पर भर्ती की जाएगी। 12वीं पास योग्य उम्मीदवार 15 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है। इस भर्ती में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के पद शामिल हैं।

RRB NTPC UG भर्ती की जरूरी तारीखें:

भर्ती से जुड़ी जानकारी तारीख
नोटिफिकेशन जारी 14 अक्तूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 15 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026
फॉर्म में सुधार की अवधि 16 से 25 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं

 

https://amritsandesh.com/amidst-growing-distance-from-the-us-india-and-canada-draw-closer-all-eyes-on-a-potential-trade-agreement/किन पदों पर कितनी वैकेंसी हैं?:

नोटिस के अनुसार, कुल 1,688 पद चार श्रेणियों में बांटे गए हैं।

पद का नाम पदों की संख्या
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क 700
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट 200
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 600
ट्रेन्स क्लर्क 188
कुल पद 1,688

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?:

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या उसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी बताया गया है। हालांकि, पद के अनुसार अंक, टाइपिंग और दूसरी शर्तें अलग हो सकती हैं। आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना में संबंधित पद की शर्तें जरूर पढ़ें। अभ्यर्थियों को आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर खरगे ने उठाए सवाल, केंद्र सरकार को घेरा

आवेदन शुल्क कितना है?:

दी गई जानकारी के अनुसार, आवेदन शुल्क इस प्रकार है:

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी ₹500
एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यक ₹250

पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) में शामिल होने के बाद शुल्क का कुछ हिस्सा वापस किया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ₹250 रिफंड किए जाएंगे।

RRB NTPC UG भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?:
  • रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती से संबंधित अधिसूचना और आवेदन लिंक खोलें।
  • नए उम्मीदवार के रूप में पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी और पंजीकरण विवरण सुरक्षित रखें।