रायपुर के नौग्रह शनिदेव मंदिर में 11 अक्टूबर से जलेगी मनोकामना ज्योति कलश

Follow Us

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर राजधानी के शंकर नगर स्थित नौग्रह शनिदेव मंदिर में 11 अक्टूबर 2026, रविवार से मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। अशोका रत्न के पास विधानसभा रोड पर एसएमसी अस्पताल के सामने स्थित मंदिर में श्रद्धालु सुख-समृद्धि, शांति और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना के साथ ज्योति कलश प्रज्वलित करा सकेंगे।

मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शर्मा के मुताबिक, यहां शनि महादशा की शांति और कष्टों से मुक्ति के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। मंदिर में ज्योति कलश स्थापना के लिए पंजीयन शुरू हो चुका है। इच्छुक श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर या फोन के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, भक्तों की बढ़ती आस्था के चलते हर साल ज्योति कलश की संख्या में इजाफा हो रहा है।

नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों से इस धार्मिक अवसर पर पूजा-अर्चना में शामिल होकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करने की अपील की है।