हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, मचा हड़कंप

Follow Us

दुर्ग। भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में श्याम केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री परिसर से उठती ऊंची लपटों और घने धुएं को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने के कारण आसपास मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बन गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दमकल कर्मी आग पर पानी की बौछार कर रहे हैं। आग को नियंत्रित करने के लिए टीम काम कर रही है।

सर्वपितृ अमावस्या पर शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जानें कौन से उपाय रहेंगे लाभकारी

यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शॉर्ट सर्किट, मशीनरी में खराबी या किसी अन्य कारण की संभावना को लेकर जांच की जा रही है। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी अभी नहीं किया गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग तरह बुझने के बाद नुकसान और घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली