मेसी की विदाई पर रोनाल्डो का दिल छूने वाला पोस्ट, कहा- ‘लियो, तुम्हारे लिए पूरा सम्मान’

Follow Us

नईदिल्ली। अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने हाल ही में बेनिन के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच खेला। इस सफल करियर के समापन के साथ ही मेसी के लिए शुभकामनाओं का दौर जारी है। इस बीच पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी और मेसी के प्रतिद्वंदी रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने इस मौके पर क्या कुछ कहा है।

मेसी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट में कहा, ‘कल मेरा आखिरी मैच था, और मुझे अभी से नीली और सफेद जर्सी पहनना याद आ रहा है। मुझे पता है कि मैं सही निर्णय कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा है, जिसमें खुशियां भी थीं और थोड़ा दुख भी, लेकिन मुझे पक्का यकीन है कि मैंने जो भी कदम उठाए, वे सार्थक थे।’

मेसी ने पूर्व महान खिलाड़ी डिएगो मैराडोना का भी आभार व्यक्त किया था।मेसी की पोस्ट पर रोनाल्डो ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘लियो (लियोनेल), इतने सालों तक अपने देश की रक्षा करने के बाद, तुमने ऐसा इतिहास रचा है जो हमेशा याद रखा जाएगा। अर्जेंटीना के साथ तुमने जो हासिल किया है, उसके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। ढेर सारा प्यार।’

यह संदेश फुटबॉल जगत में चर्चा का विषय बन गया। सालों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद दोनों दिग्गजों के बीच सम्मान साफ झलकता है। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच ब्यूनस आयर्स के मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में बेनिन के खिलाफ खेला। अर्जेंटीना ने इस मैच में 3-0 से जीत दर्ज की, जिसमें मेसी ने एक गोल किया और साथ ही 2 असिस्ट किए। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 के फीफ़ा विश्व कप का खिताब जीता था।

विश्वकप टीम में लौट सकते हैं भुवनेश्वर, न्यूजीलैंड दौरे पर प्रदर्शन पर नजर

इससे पहले 2021 और 2024 में अर्जेंटीना की टीम ने कोपा अमेरिका की खिताबी जीत हासिल की थी। अर्जेंटीना की जर्सी में मेसी के आंकड़े इतने विशाल हैं कि अन्य खिलाड़ी के लिए वहां तक पहुंचना बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 208 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 126 गोल दागे और 67 असिस्ट (गोल करने में मदद) किए। उन्होंने अर्जेंटीना के लिए कुल 6 फीफा विश्व कप खेले और उनमें 21 गोल दागे।इसी तरह विश्व कप क्वालीफायर मुकाबलों में उन्होंने 36, कोपा अमेरिका में 14 और अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैचों में 54 गोल किए हैं।