यादव महासभा की विशाल शोभायात्रा में पूर्व मुख्ययमंत्री भूपेश बघेल के साथ शामिल हुए अरुण वोरा और आर.एन. वर्मा

Follow Us

दुर्ग। दुर्ग में आज यादव महासभा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर.एन. वर्मा भी शामिल हुए।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में सामाजिक एकता, भाईचारे और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों का संदेश दिया गया।