ए.आर. रहमान की साइबर सुरक्षा अपील: ऑनलाइन ठगी से बचने का दिया संदेश

Follow Us

सुकमा। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के खिलाफ चल रहे Cyber Jagriti Campaign को अब ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर रहमान का समर्थन मिल गया है। सुकमा पुलिस की अपील पर उन्होंने एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर लोगों से डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने की अपील की है। रहमान ने कहा कि ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। उन्होंने संदिग्ध लिंक, कॉल और मैसेज पर बिना सत्यापन भरोसा न करने की सलाह दी और ऑनलाइन लेन-देन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया।

झीरम फैसले के बाद सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री साय ने भूपेश बघेल को घेरा

छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य शासन की पहल पर 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में Cyber Jagriti Campaign चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में सुकमा पुलिस गांवों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें।

शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी के चरित्र और सोच का निर्माताः मंत्री नेताम