नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौता (FTA) दोनों क्षेत्रों के किसानों, एमएसएमई, स्टार्टअप, महिला उद्यमियों और सेवा प्रदाताओं के लिए नए अवसर लेकर आएगा। मुंबई में भारत-बेल्जियम उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि यह समझौता करीब 2 अरब लोगों के विशाल बाजार को जोड़ता है और वैश्विक जीडीपी के एक-चौथाई हिस्से को कवर करता है। गोयल ने बताया कि करीब 25 वर्षों की बातचीत के बाद यह समझौता अंतिम चरण में पहुंचा है और यूरोपीय संघ के सभी 27 देशों का इसे समर्थन प्राप्त है।
भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, साइबर सुरक्षा-अंतरिक्ष समेत कई समझौतों की तैयारी
इसके लागू होने पर 95 प्रतिशत से अधिक वस्तुओं पर शुल्क समाप्त या कम किए जा सकते हैं, जिससे दोनों पक्षों के व्यापार को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेल्जियम का एंटवर्प-ब्रुग्स बंदरगाह भारतीय निर्यातकों के लिए यूरोप का प्रमुख प्रवेश द्वार बन सकता है। हीरा, सेमीकंडक्टर, हरित हाइड्रोजन, रक्षा, खाद्य प्रसंस्करण और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में भारत और बेल्जियम मिलकर नई संभावनाएं विकसित कर सकते हैं। गोयल ने भारत की बढ़ती आर्थिक और तकनीकी ताकत का उल्लेख करते हुए विदेशी निवेशकों से इस साझेदारी का लाभ उठाने का आह्वान किया।
Sports News: गुरबाज के तूफानी अर्धशतक से अमेजन वॉरियर्स की 8 विकेट से शानदार जीत
