बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। गोंड़पारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं की टोली पर जमकर नोट बरसाए गए। नोट लुटाने का नजारा देखने और मौके पर पहुंची रकम बटोरने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि गोंड़पारा में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान करीब सवा लाख रुपये लुटाए गए। जैसे ही युवाओं की टोली मटकी फोडऩे के लिए आगे बढ़ी, वहां मौजूद लोगों ने उन पर नोटों की बारिश शुरू कर दी। देखते ही देखते पूरे इलाके में जश्न और उत्साह का माहौल बन गया।
मटकी फोड़ते ही होने लगी नोटों की बारिश
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटकी फोडऩे पहुंची टोली का उत्साह बढ़ाने के लिए लोगों ने नोट उड़ाए। इस दौरान जमीन पर गिरे नोटों को उठाने के लिए भी लोगों की भीड़ नजर आई। कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवाओं की टोली के मटकी फोडऩे के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। नोटों की बारिश और भीड़ के बीच पूरा माहौल उत्सव में बदल गया।नुमति याचिका के अंतिम आदेश के अधीन रहेगी।
