कुम्हारी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान चोरी का मोबाइल बरामद, तीन युवक थाना कुम्हारी के सुपुर्द

Follow Us

दुर्ग । कुम्हारी टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। आम नागरिक से मिली सूचना पर पुलिस ने तत्काल संदिग्ध वाहन ष्टत्र 04 क्तरु 3497 को रोककर जांच की। वाहन में सवार तीन युवकों के पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद होने के बाद उन्हें वाहन और मोबाइल समेत आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना कुम्हारी के सुपुर्द कर दिया गया।

गूगल आईडी से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर रहा था नागरिक
घटना 3 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे की है। कुम्हारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक नागरिक ने यातायात पुलिस को सूचना दी कि उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया है और उसे लेकर तीन युवक ष्टत्र 04 क्तरु 3497 वाहन से जा रहे हैं।
संबंधित नागरिक अपने मोबाइल को गूगल आईडी के माध्यम से ट्रेस करते हुए वाहन का पीछा कर रहा था। जैसे ही संदिग्ध वाहन कुम्हारी टोल प्लाजा पहुंचा, उसने तत्काल यातायात पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने तत्काल रोककर की वाहन की जांच
सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक निर्दोष एक्का और हमराह स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन सवार युवकों के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ।
यातायात पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन और संबंधित वाहन को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना कुम्हारी के सुपुर्द कर दिया है। तीनों युवकों की पहचान और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा की जा रही है।

मोबाइल और वाहन जब्त
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान एक चोरी का मोबाइल फोन और घटना से संबंधित वाहन क्रमांक ष्टत्र 04 क्तरु 3497 बरामद किया गया है। मामले में आगे की जांच थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा की जा रही है।

यातायात पुलिस की तत्परता से मिली सफलता
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक निर्दोष एक्का एवं हमराह यातायात पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आम नागरिक द्वारा समय पर दी गई सूचना और पुलिस की तत्परता के चलते चोरी के मोबाइल को बरामद किया जा सका।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। नागरिकों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराध की रोकथाम एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई में मदद मिलती है।