शेन्जेन। भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स सुपर 750 में शानदार अभियान क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। शेन्जेन एरिना में खेले गए मुकाबले में उन्हें हांगकांग के ली चेउक यियू ने सीधे गेमों में 21-16, 21-16 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह पिछले तीन वर्षों में सुपर 750 या उससे ऊपर के किसी बीडब्ल्यूएफ इवेंट में श्रीकांत का पहला क्वार्टर फाइनल था। ली के खिलाफ यह उनकी लगातार चौथी हार भी रही।
Crime News: मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हालांकि, टूर्नामेंट में श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दौर में चीनी ताइपे के ची यू-जेन और प्री-क्वार्टर में कनाडा के विश्व नंबर-9 विक्टर लाई को हराकर सभी का ध्यान खींचा था। श्रीकांत के बाहर होने के बाद अब भारत की सबसे बड़ी उम्मीद पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पर टिकी है, जो सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए डेनमार्क की मजबूत जोड़ी किम एस्ट्रुप और एंडर्स रासमुसेन से भिड़ेंगे। महिला एकल और मिश्रित युगल में भारत का अभियान पहले ही समाप्त हो चुका है।
स्मृति मंधाना का बड़ा बयान: 10,000 रन क्लब में चाहती हैं 3-4 भारतीय खिलाड़ी
