स्मृति मंधाना का बड़ा बयान: 10,000 रन क्लब में चाहती हैं 3-4 भारतीय खिलाड़ी

Follow Us

दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ विस्फोटक शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। मंधाना ने 64 गेंदों में 124 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 193 रन बनाए और हांगकांग को 56 रन पर समेटते हुए 137 रन से जीत दर्ज की। इस शतक के साथ मंधाना अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में 10,880 रन बनाकर मिताली राज का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं।

चीन में दम दिखाएंगी भारत की युवा टीमें, लड़के-लड़कियों का स्क्वॉड घोषित

मैच के बाद मंधाना ने कहा कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा उनके लिए भारत की जीत मायने रखती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में 10,000 रन क्लब में तीन-चार भारतीय खिलाड़ी शामिल हों और यही उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी वजह से कुछ लड़कियां क्रिकेट अपनाने के लिए प्रेरित होती हैं, तो वही उनकी सबसे बड़ी सफलता होगी। साथ ही उन्होंने अपने छक्के लगाने की क्षमता को और बेहतर बनाने पर लगातार काम करने की बात कही।

https://amritsandesh.com/sebis-big-hint-derivative-settlement-rules-may-change-new-proposal-will-come-next-week/