*मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण*
राजनांदगांव। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजनांदगांव जिले के 30शिक्षकों को 5सितम्बर को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरणके तहत ज्ञान दीप और शिक्षा दूत पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इनका चयन वर्ष 2025और वर्ष 2026के इन अलंकरणों के लिए किया गया है । सम्मान समारोह राजनांदगांव के गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव द्वारा जारी कर दी गई है ।
जारी सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार 2025 के लिए 3 शिक्षकों और शिक्षादूत पुरस्कार 2025 के लिए 12 शिक्षकों का चयन किया गया है। वहीं ज्ञानदीप पुरस्कार 2026 के लिए 3 तथा शिक्षादूत पुरस्कार 2026 के लिए 12 शिक्षकों का चयन हुआ है। इस तरह कुल 30 शिक्षक सम्मानित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना में ज्ञानदीप और शिक्षा दूत सहित विभिन्न श्रेणियों में शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।
2025 के ज्ञानदीप पुरस्कार के लिए चयनित
भरत लाल कोटेकवर – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मातेखेड़ा, छुरिया
लक्ष्मीकांत शर्मा – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपर्रीकला, डोंगरगांव
विकास कुमार हरिहरानी – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमरी, राजनांदगांव
2025 के शिक्षादूत पुरस्कार के लिए चयनित
योगेन्द्र कुमार वर्मा, वर्षा पाठक, चमेली देवांगन, शिवकुमार देवदास, शेख मेंहदी हसन सिद्दीकी, रोहित साहू, स्वीटी वर्मा, रश्मि कुर्रे, संगीता चंद्राकर, राजकुमारी, प्रीतिबाला लाटिया और देवेंद्र कुमार खोब्रागढ़े का चयन किया गया है।
2026 के ज्ञानदीप पुरस्कार के लिए चयनित
मरियम ललानी – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेड़ेसरा, राजनांदगांव
माधव राम साहू – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुमरेनवानगांव, डोंगरगांव
मुमारी ममता कोसा – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परगांवखुर्द, डोंगरगढ़
2026 के शिक्षादूत पुरस्कार के लिए चयनित
संजय कुमार चन्द्रवंशी, योगेश्वरी कुंभकार, अमित कुमार वर्मा, प्रतिमा उके, ज्योति मंडावी, नारायण प्रसाद दिनकर, सरिता टांडेककर, मेनका यादव, संजीव कुल्हारे, रंजना मंडावी, मुरली मनोहर कश्यप और नमिता देवांगन को सम्मानित किया जाएगा।
