प्रगति महाविद्यालय में नेशनल स्पोर्ट्स डे उत्साहपूर्वक मनाया, स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर और रस्साकसी का आयोजन

Follow Us

रायपुर। प्रगति महाविद्यालय में प्रतिवर्षानुसार मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव के अवसर पर नेशनल स्पोर्ट्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस क्रीड़ोत्सव में स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, रस्साकसी और स्टाफ के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर ने कहा कि स्पर्धा मानव जीवन का आवश्यक अंग है, बिना स्पर्धा के जीवन नीरस है। खेल में जीतने या हारने से ज्यादा महत्वपूर्ण भाग लेना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है और खेल से विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के संयोजक स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. आदर्श मिश्रा रहे। इस अवसर पर एडमिनिस्ट्रेटर, सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के परिणाम:
स्पून रेस में पुरुष वर्ग में अनमोल पराडे, बीकॉम प्रथम वर्ष विजेता और भव्य व्यास उप-विजेता रहे, महिला वर्ग में श्यामली बीकॉम द्वितीय वर्ष विजेता रहीं। म्यूजिकल चेयर रेस में पुरुष वर्ग में अभय साहू BBA द्वितीय वर्ष विजेता और आर्यन सोनी उप-विजेता, महिला वर्ग में मानसी पटेल बीकॉम प्रथम वर्ष विजेता और सावित्री बीएससी प्रथम वर्ष उप-विजेता रहीं।

रस्साकशी में पुरुष वर्ग में बीकॉम ग्रुप (जयंत, राजबीर, गौरव, पुष्कर सोनी, हेमंत) विजेता और बीसीए ग्रुप (गोल्डी, भूपत, दुष्यंत, सामर्थ, जय) उप-विजेता रहा। महिला वर्ग में बीएड ग्रुप (कोनिका, जिज्ञासा, चंदाकिरण, कृतिका, राधा) विजेता और बीसीए ग्रुप (मानसी, रचना, निकिता, श्रेया, शिवांशी) उप-विजेता रहा।