जी20 सम्मेलन: आरबीआई गवर्नर की फेडरल और आईएमएफ अधिकारियों से अहम मुलाकात

Follow Us

एशविले (नॉर्थ कैरोलिना)। जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर डैन कैट्ज से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुलाकात की। बैठक में दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नीति-निर्माताओं ने वैश्विक आर्थिक विकास, वित्तीय स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की। आरबीआई ने बताया कि मल्होत्रा ने विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक प्रमुखों के साथ भी विचार-विमर्श किया।

छत्तीसगढ़ हेल्थ अलर्ट: स्वाइन फ्लू 152, कोरोना के 2 केस

हालांकि बातचीत के विस्तृत ब्योरे साझा नहीं किए गए। फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसलों का असर वैश्विक बाजारों पर पड़ता है, जबकि IMF अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता और आर्थिक निगरानी में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में इन दोनों संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों से हुई मुलाकात को भारत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। G20 मंच पर भारत ने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और साझा वित्तीय प्राथमिकताओं पर अपना पक्ष मजबूती से रखा।

किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में, महिला एकल में भारत की चुनौती खत्म