रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों, संकुल संयोजक और सहसंयोजक की नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी नियुक्ति आदेश 2 सितंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
संगठन की ओर से जारी सूची में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और बौद्धिक वर्गों के बीच अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करेगी।
चुन्नीलाल साहू बने संकुल संयोजक
जारी आदेश के अनुसार चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और लाभचंद बाफना को संकुल सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं को पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है।
विभिन्न प्रकोष्ठों में इन्हें मिली जिम्मेदारी
मछुआरा प्रकोष्ठ: कृष्णबिहारी जयसवाल
झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ: जोगेश लाम्बा
आर्थिक प्रकोष्ठ: राजेश अग्रवाल
एनजीओ प्रकोष्ठ: एस.डी. बडग़ैया
बुनकर प्रकोष्ठ: सीमा साहू
विधि प्रकोष्ठ: जयप्रकाश चंद्रवंशी
चिकित्सा प्रकोष्ठ: डॉ. ललित माखीजा
व्यापार प्रकोष्ठ: श्रीचंद सुंदरानी
व्यवसायी प्रकोष्ठ: प्रदीप सिंह
सांस्कृतिक, शिक्षा और आरटीआई प्रकोष्ठ की भी घोषणा
पार्टी ने बौद्धिक, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े प्रकोष्ठों में भी नई जिम्मेदारियां तय की हैं। आरटीआई प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी डॉ. विजयशंकर मिश्रा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की कमान मोना सेन और शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राजेश साहू को दी गई है।
पंचायत और नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में भी नियुक्तियां
स्थानीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े प्रकोष्ठों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। पंचायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्वेता शर्मा, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की कमान देवजी भाई पटेल और सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रभार विक्रांत सिंह को सौंपा गया है। भाजपा के इस संगठनात्मक पुनर्गठन को आगामी गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संबंधित नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
