रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से 60 से अधिक सहायक वन संरक्षक यानी ACF अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। विभाग ने तबादलों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। नई पदस्थापना के बाद कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें वन मंडल, उप वनमंडल, राज्य वन विकास निगम, लघु वनोपज संघ और जिला यूनियन से जुड़े पद शामिल हैं।
राम कुमार सिदार को कवर्धा की जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार राम कुमार सिदार को मंडल प्रबंधक, कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम, कवर्धा में पदस्थ किया गया है। वहीं विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी बस्तर, वनमंडल बस्तर की जिम्मेदारी दी गई है। अमिता गुप्ता को उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर पदस्थ किया गया है। इसी तरह मनोज कुमार विश्वकर्मा को उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी भेजा गया है।




