राजनांदगांव में मोटरसाइकिल-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत

Follow Us

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में ग्राम भोलापुर शिकारी महका मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में बुधवार को चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। इनमें एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह हादसे में कुल चार लोगों की जान गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही छुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।

पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए आवागमन सामान्य कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।थाना छुरिया में अपराध पंजीबद्ध कर आगे विधिवत कार्रवाई की जा रही है।