शेन्जेन। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का चीन मास्टर्स 2026 (China Masters 2026) अभियान पहले ही दौर में समाप्त हो गया। राउंड ऑफ 32 में कनाडा के विक्टर लाई ने उन्हें 21-14, 21-7 से सीधे गेम में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह दोनों खिलाड़ियों के बीच चौथा मुकाबला था, जिसमें लाई ने तीसरी बार जीत दर्ज की। लक्ष्य के लिए यह हार इसलिए भी निराशाजनक रही क्योंकि इस साल विक्टर लाई ने उन्हें लगातार तीसरी बार मात दी। इससे पहले थॉमस कप और चाइना ओपन में भी कनाडाई खिलाड़ी ने भारतीय शटलर को हराया था। लक्ष्य की लाई पर एकमात्र जीत मार्च में ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में आई थी।
24 साल बाद मिली जुड़वां बेटियां: 3 महीने में मातम, मां पर हत्या का आरोप
हालांकि भारतीय खिलाड़ियों के लिए दिन पूरी तरह निराशाजनक नहीं रहा। अनुभवी किदांबी श्रीकांत ने ची यू-जेन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं रौनक चौहान और सनीथ दयानंद ने भी शानदार जीत के साथ अगले दौर का टिकट कटाया। महिला एकल में अनमोल खरब और अश्मिता चालिहा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारतीय उम्मीदों को मजबूत किया। मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी ने थाईलैंड की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में हराकर शानदार शुरुआत की। इस तरह लक्ष्य सेन की विदाई के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में मजबूत चुनौती बरकरार रखी।
दिशा सालियान मर्डर केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सीबीआई करेगी जांच
