o सिविल सर्जन से चर्चा कर स्वाइन फ्लू की स्थिति एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की ली जानकारी, वोरा ने अलग स्वाइन फ्लू वार्ड बनाने की मांग की
दुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। हाल ही में जिले में 13 मरीजों के H1N1 पॉजिटिव पाए जाने और इनमें से 9 मरीजों के एक्टिव केस होने की जानकारी सामने आई है। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से एहतियाती कदम तेज करने की मांग की है। वोरा ने कहा कि, संक्रामक बीमारी के मामलों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में जांच, उपचार, आवश्यक दवाइयों और पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके।
उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों में अनावश्यक भय पैदा करने के बजाय जागरूकता और सावधानी पर जोर देने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को H1N1 के लक्षण, बचाव और संक्रमण की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी व्यापक स्तर पर दी जानी चाहिए। वोरा ने विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और अन्य संवेदनशील लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच हो तथा पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी और आवश्यक जांच की व्यवस्था भी प्रभावी रूप से की जाए।
उज्बेकिस्तान में शुरू हुआ यूपीआई, भारतीय अब क्यूआर स्कैन कर करेंगे भुगतान
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि दुर्ग में स्वाइन फ्लू की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाए और संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक संसाधन एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएं। अरुण वोरा ने आम नागरिकों से भी अपील की कि बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सकीय सलाह लें। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से बीमारी के गंभीर प्रभावों को रोकने में मदद मिल सकती है।
अदाणी बोले- बड़े प्रोजेक्ट बदल रहे भारत की अर्थव्यवस्था, मुंद्रा- खावड़ा बने मिसाल
