अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के बुटोली गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पतंग लूटने के दौरान 9 वर्षीय भानु 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया, लेकिन करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के सकुशल बाहर आते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
उज्बेकिस्तान में शुरू हुआ यूपीआई, भारतीय अब क्यूआर स्कैन कर करेंगे भुगतान
जानकारी के मुताबिक, भानु खेत की ओर दौड़ रहा था, तभी पुराने बोरवेल पर रखा पत्थर खिसक गया और वह उसमें जा गिरा। वह करीब 40 से 50 फीट की गहराई पर फंस गया था। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और जेसीबी मशीनों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।
अदाणी बोले- बड़े प्रोजेक्ट बदल रहे भारत की अर्थव्यवस्था, मुंद्रा- खावड़ा बने मिसाल
रेस्क्यू के दौरान बच्चे तक लगातार ऑक्सीजन और पानी पहुंचाया गया, जबकि टीमें उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए रहीं। करीब रात 11 बजे अभियान सफल रहा और भानु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और बाहर निकलने के बाद बातचीत भी कर रहा था। एहतियात के तौर पर उसे चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।
आईटीआर दाखिल करने में रिकॉर्ड, 7.8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भरा रिटर्न
