उज्बेकिस्तान में शुरू हुआ यूपीआई, भारतीय अब क्यूआर स्कैन कर करेंगे भुगतान

Follow Us

नई दिल्ली। भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई अब मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान में भी शुरू हो गई है। इससे भारतीय पर्यटक, कारोबारी और छात्र अपने भारतीय बैंक खाते से सीधे क्यूआर कोड स्कैन कर दुकानों, होटलों और अन्य सेवाओं के लिए तत्काल भुगतान कर सकेंगे। वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह सुविधा उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड यूजेडक्यूआर और भारत के एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) के बीच हुए समझौते के बाद शुरू हुई है।

अदाणी बोले- बड़े प्रोजेक्ट बदल रहे भारत की अर्थव्यवस्था, मुंद्रा- खावड़ा बने मिसाल

भारतीय उपयोगकर्ता किसी भी यूपीआई ऐप के जरिए पूरे देश में व्यापारी भुगतान कर सकेंगे, जिससे नकदी और अंतरराष्ट्रीय कार्ड पर निर्भरता कम होगी।
यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान की गई। भारतीय रिजर्व बैंक और उज्बेकिस्तान के केंद्रीय बैंक की मंजूरी के बाद इस व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके साथ ही उज्बेकिस्तान उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां भारतीय यूपीआई का उपयोग कर सकते हैं। इससे पहले सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, कतर, कंबोडिया, ग्रीस और मालदीव जैसे देशों में भी यूपीआई आधारित भुगतान की सुविधा शुरू हो चुकी है।

आईटीआर दाखिल करने में रिकॉर्ड, 7.8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भरा रिटर्न