यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा- मुचोवा दूसरे दौर में, सबालेंका भी आगे बढ़ीं

Follow Us

न्यूयॉर्क। यूएस ओपन महिला एकल में सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्विएटेक ने शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली। उन्होंने चीन की वांग जियायू को एक घंटे 28 मिनट में 6-2, 6-3 से हराया। यह किसी बड़े टूर्नामेंट के पहले दौर में उनकी लगातार 28वीं जीत रही। अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने एश्लिन क्रूगर को 6-1, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम घोषित, हैंड्सकॉम्ब- सैम कोंस्टास को मिला मौका

वहीं चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा ने शुरुआती सेट में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए केटी वोलिनेट्स को 7-5, 6-1 से हराया। करोलिना मुचोवा ने सिंजा क्रॉस को 6-3, 6-0 से हराकर आसानी से दूसरे दौर का टिकट कटाया। टॉप सीड और मौजूदा चैंपियन आर्यना सबालेंका ने कैमिला ओसोरियो को 6-2, 6-4 से हराकर अपना अभियान जीत के साथ शुरू किया। वहीं Z पूछने में बहुत GQ है ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की। पूर्व चैंपियन Sloane Stephens ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली।

अल्काराज की धमाकेदार वापसी, वावरिंका का ग्रैंड स्लैम सफर खत्म