नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8% जीडीपी वृद्धि को देशवासियों के सामूहिक प्रयासों की उपलब्धि बताते हुए आत्मनिर्भर भारत को और मजबूत बनाने का आह्वान किया है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि, वैश्विक युद्ध, आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
14 हजार फीट पर इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे गैर-जरूरी विदेश यात्राओं से बचें और डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय देश में ही शादियां आयोजित करें, ताकि घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बहुत आवश्यक न हो तो सोने की खरीदारी टालें, जिससे देश की पूंजी भारत के विकास में पीएम मोदी ने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” केवल अभियान नहीं, बल्कि विकसित भारत की नींव हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सही नीति, साफ नीयत और 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी: हमला कराने वालों को चुकानी होगी कीमत
