ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी: हमला कराने वालों को चुकानी होगी कीमत

Follow Us

तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने क्षेत्रीय देशों को कड़ा संदेश दिया है। ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय और सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा कि, कोई भी देश अमेरिका को अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए न करने दे। सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के मुताबिक, ईरान का आरोप है कि, पहले दिए गए आश्वासनों के बावजूद अमेरिकी सेना कुछ क्षेत्रीय देशों के संसाधनों का उपयोग कर ईरानी सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।

रक्षा मंत्री हेगसेथ से टकराव के बाद सेना सचिव ड्रिस्कॉल ने छोड़ा पद

ईरान ने चेतावनी दी कि, यदि किसी देश ने ऐसे हमलों में सहयोग किया, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि, ईरान की यह चेतावनी पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा सकती है और कूटनीतिक प्रयासों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

पुतिन का बड़ा संदेश: बातचीत को तैयार हों जेलेंस्की, तो रूस करेगा मेजबानी