मास्को। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बातचीत की संभावनाओं को लेकर क्रेमलिन ने बड़ा बयान दिया है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि, यदि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की शांति वार्ता के लिए तैयार होते हैं, तो रूस उनकी मेजबानी करने को तैयार है। क्रेमलिन के अनुसार, मॉस्को बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहता है और दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी संघर्ष का समाधान कूटनीतिक तरीके से निकालने के पक्ष में है।
चलती बस गैंगरेप पर राहुल का हमला, बोले- दिल्ली-एनसीआर असुरक्षित
हालांकि, रूस ने यह भी संकेत दिया कि किसी भी वार्ता के लिए दोनों पक्षों की गंभीर इच्छा और व्यावहारिक शर्तों पर सहमति जरूरी होगी। दूसरी ओर, यूक्रेन पहले भी कह चुका है कि किसी भी शांति वार्ता में उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। ऐसे में क्रेमलिन का यह प्रस्ताव युद्ध के बीच संभावित संवाद की नई संभावना के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि फिलहाल दोनों देशों के बीच मतभेद बरकरार हैं।
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, क्रूड ऑयल और भू-राजनीतिक तनाव बना वजह
