रायपुर। महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग के अंतर्गत आने वाले ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया संवाद’ (खेल की बात पीएम के साथ) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय पहल की रूपरेखा और उद्देश्यों को रेखांकित करने के लिए सोमवार को माई भारत के राज्य कार्यालय, रायपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह राष्ट्रव्यापी समारोह 27 अगस्त 2026 को ‘युवा भागीदारी, खेल विकास और राष्ट्र निर्माण’ की मूल थीम के तहत आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं, खेल हस्तियों और भावी कर्णधारों को एक साझा राष्ट्रीय मंच पर जोड़ना है।
Read more:- महिलाओं को बड़ा तोहफा: साल में 3 एलपीजी सिलेंडर फ्री, डीलक्स बसों में भी मुफ्त सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे और देशभर के 8 लाख से अधिक युवा प्रतिभागियों व खिलाड़ियों से एक साथ जुड़ेंगे। एक एकीकृत राष्ट्रीय मंच सुनिश्चित करने के लिए, यह कार्यक्रम देश के प्रत्येक जिले के दो प्रमुख महाविद्यालयों (Colleges) में आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को गहराई से जोड़ना, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और देश के भविष्य को आकार देने में युवा पीढ़ी की भूमिका को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम का मुख्य फोकस ‘युवा कनेक्ट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर युवाओं के संवाद पर केंद्रित रहेगा। युवा प्रतिभागियों को स्थानीय खेल हस्तियों, सांसदों, विधायकों और जन-प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद करने का अनूठा अवसर मिलेगा। इन चर्चाओं के माध्यम से पिछले 12 वर्षों में भारत के खेल इकोसिस्टम के विस्तार और ग्रासरूट स्तर के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन में आए व्यापक सकारात्मक बदलावों को रेखांकित किया जाएगा।
कार्यक्रम में 15 मिनट का एक समर्पित ‘युवा संवाद सत्र भी शामिल होगा, जिसके माध्यम से युवा अपने विचार, आकांक्षाएं और नीतिगत सुझाव व्यक्त कर सकेंगे। इस संवाद के प्रमुख विषयों में जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार, 2036 ओलंपिक के लिए वैज्ञानिक तरीके से प्रतिभाओं की पहचान, युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना तथा ‘विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को भविष्योन्मुखी कौशल व स्वयंसेवा के अवसरों से जोडऩा शामिल है। नीति-निर्माण में युवाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी आयोजन स्थलों पर क्यूआर (क्तक्र) कोड की व्यवस्था रहेगी, जिसके माध्यम से युवा ‘माई भारत पोर्टल के आइडिया बॉक्स में अपने विचार डिजिटल रूप से जमा कर सकेंगे, साथ ही ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (ङ्कक्चङ्घरुष्ठ) क्विज़ में भी भाग ले सकेंगे।
