रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन और छत्तीसगढ़ी विप्र संस्कृत भवन प्रबंधन समिति के तत्वावधान में रविवार को छात्रवृत्ति वितरण एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दंडी स्वामी इंदुभवानंद महाराज एवं धरसीवा विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक अनुज शर्मा ने छात्रवृत्ति के लिए 150000 रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में समाज के 65 विद्यार्थियों को 7 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई तथा 17 मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विप्र भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, छात्रवृत्ति समिति के अध्यक्ष, अरुण शर्मा, तोषपाल उपाध्याय, प्रदीप तिवारी, अवधेश दुबे, सुरेंद्र शुक्ला, अशोक दीवान, मेघेश तिवारी, उमाकांत तिवारी, नटराज शर्मा, डीपी तिवारी, अनिल शर्मा, एम एल पांडे, सुनील पाण्डेय, राजेंद्र तिवारी, रामेन्द्र शर्मा, सरिता शर्मा, कुसुम शर्मा, विभा तिवारी, संजीता शुक्ला, भारती शर्मा, रत्ना मिश्रा, सौरभ शर्मा,हर्षित शर्मा और समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

