तारापीठ होटल में भीषण आग: 7 की मौत,सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Follow Us

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के पास सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे होटल बिदेशिनी के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ। उस समय अधिकांश मेहमान गहरी नींद में थे। बताया जा रहा है कि, रिसेप्शन एरिया में लगी आग से फॉल्स सीलिंग, फाइबरग्लास और अन्य ज्वलनशील सामग्री तेजी से जलने लगी। इससे जहरीला धुआं देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया। अधिकारियों के मुताबिक, सातों मृतकों की मौत दम घुटने से हुई।

आज है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ और अशुभ काल का समय…

आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक जीवित बचे मेहमान मुनमुन मंडल ने बताया कि, अचानक पूरे होटल में धुआं भर गया और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना मुश्किल हो गया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की है, लेकिन आग की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। होटल में पर्याप्त फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी की बात भी सामने आई है। श्रावण के आखिरी सोमवार के कारण तारापीठ में भारी भीड़ थी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

गाय को चारा खिलाया और मोर को दाना, इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी ने शेयर किया नया वीडियो, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या