महादेव ने क्यों धारण किया गोपी का रूप! उत्तराखंड के इस मंदिर की कथा कर देगी हैरान

Follow Us

देहरादून। उत्तराखंड की देवभूमि में भगवान शिव से जुड़े कई रहस्यमयी और प्राचीन मंदिर हैं। चमोली जिले के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर भी इन्हीं में से एक है। मान्यता है कि इसका संबंध भगवान शिव के उस रूप से है, जब उन्होंने श्रीकृष्ण की रासलीला देखने के लिए गोपी का स्वरूप धारण किया था।

रासलीला देखने के लिए बदला रूप:
पौराणिक कथा के अनुसार, वृंदावन में श्रीकृष्ण की रासलीला में केवल गोपियों को प्रवेश मिलता था। भगवान शिव भी इस दिव्य लीला के दर्शन करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने गोपी का रूप धारण किया और रासलीला में शामिल हुए। इसी मान्यता के कारण गोपेश्वर को शिव के गोपी रूप से जोड़ा जाता है।

Read more: 2027 में इन राशियों पर शनि की बदलेगी चाल! कुंभ को राहत, मेष-मीन को करना होगा इंतजारhttps://amritsandesh.com/saturns-movement-to-shift-for-these-zodiac-signs-in-2027-relief-for-aquarius-aries-and-pisces-will-have-to-wait/

 

मंदिर की खास पहचान है विशाल त्रिशूल:
गोपीनाथ मंदिर परिसर में स्थापित विशाल अष्टधातु त्रिशूल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। लोकमान्यता है कि कामदेव ने शिव की तपस्या भंग करने का प्रयास किया था, जिसके बाद क्रोधित होकर शिव ने त्रिशूल चलाया था। मंदिर की स्थापत्य शैली भी इसकी प्राचीनता को दर्शाती है।

रुद्रनाथ से भी गहरा संबंध:
गोपीनाथ मंदिर का संबंध पंचकेदारों में शामिल रुद्रनाथ मंदिर से भी माना जाता है। सर्दियों में रुद्रनाथ के कपाट बंद होने पर उनकी उत्सव डोली और चल विग्रह को गोपीनाथ मंदिर लाया जाता है। सावन में यहां दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Read more: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन: अपनाएं ये आसान आदतें, याददाश्त- फोकस होगा बेहतरhttps://amritsandesh.com/children-struggling-to-focus-on-studies-adopt-these-simple-habits-to-improve-memory-and-concentration/