पेंशन की सुविधा: घर बैठे आसानी से पूरा करें अपना लाइफ सर्टिफिकेट का काम

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के नगर पालिक निगम के शहरी गरीबी उपशमन विभाग द्वारा समस्त निराश्रित पेंशनधारको को जानकारी दी गयी है, कि सभी पेंशन हितग्राही अपना डीएलसी (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) सत्यापन अपने घर पर उपलब्ध किसी भी एंड्राइड मोबाईल के द्वारा प्राप्त कर सकते है। डीएलसी सत्यापन नही होने की स्थिति में भविष्य में हितग्राहियों को पेंशन आहरण में कठिनाईयों का सामना ना करना पडे इस हेतु, प्रक्रिया कर अपना डीएलसी सत्यापन अपने मोबाईल पर ही करे। आपको बता दें की पहले अपने फोन के प्ले स्टोर से बेनिफिसियरी सत्यापन एप्प को डॉउनलोड करे। फिर उसको ओपन करे प्रोसीड कर अपना आधार नंबर एवं मोबाईल नंबर डालकर आगे बढे फिर आपकों Facerd app डाउनलोड करने का मैसेज आयेगा। आपको पुनः प्ले स्टोर में जाकर Facerd app को डाउनलोड करके अपना स्वयं का फेस स्केन कर ले आप डीएलसी करने के लिए पंजीकृत हो जायेंगे।

वहीं अब आप बेनिफिसियरी सत्यापन एप्प को ओपन कर लेलें central govt पर टच करें नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम (एनएसएपी) पर टच करें बेनिफिसियरी वेरिफिकेशन पर टच करें। अब पेंशन हितग्राही को आधार नंबर एवं मोबाईल नंबर डालें टिक लगाएं हितग्राही के मोबाईल पर ओटीपी आयेगा ओटीपी डालकर पेंशन हितग्राही का फेस स्कैन करें । अपने आप ही डीएलसी हो जायेगा। जिनका पहले से रजिस्टर्ड रहेगा उसके लिए आलरेडी रजिस्टर्ड का मैसेज आयेगा और जो छत्तीसगढ़ शासन के हितग्राही हैँ । उनके लिए बेनिफिसियरी नोट रजिस्टर्ड विथ दिस स्कीम का मैसेज आयेगा उनको अभी डिजीटल लाईफ सर्टिफिकेट डीएलसी सत्यापन की आवश्यकता नही है। इस प्रक्रिया में किसी भी निराश्रित पेंशन हितग्राही को समस्या आने पर वे रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में आकर नगर पालिक निगम उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा अथवा नगर निगम मुख्यालय भवन के कक्ष क्रमांक 103 में नगर निगम कर्मचारी सुश्री सुनीता चंद्राकर अथवा सुश्री uषा बघेल से आकर सम्पर्क कर अपनी समस्या उन्हें बताकर उसका नियमानुसार समाधान प्राप्त सकते हैँ.