होली पर्व के मद्देनजर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Follow Us

 रायपुर। होली त्यौहार के मद्देनजर रायपुर पुलिस ग्रामीण क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही किए गए।

थाना खरोरा, थाना आरंग, थाना माना कैंप एवं थाना राखी क्षेत्र में कुल 22 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर संबंधित कार्यपालिक दंडाधिकारी/तहसील न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर उन्हें केंद्रीय जेल रायपुर अथवा संबंधित न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही के अंतर्गत – :

  • थाना खरोरा से 10 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।
  • थाना आरंग से 03 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।
  • थाना माना कैंप से 06 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।
  • थाना राखी से 03 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।

होली पर्व के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है। अवैध शराब बिक्री, हुड़दंग, मारपीट, शांति भंग एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।