लेबनान पर इज़राइल का बड़ा हमला: 31 की मौत; कुवैत और दोहा में ईरान का पलटवार जारी

Follow Us

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हवाई हमले किए थे, जिनमें ईरान के कई शहर निशाने पर आए। आज फिर ईरान की राजधानी तेहरान के विभिन्न हिस्सों में लगातार जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं। हालात लगातार बदल रहे हैं और क्षेत्र में संभावित बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता जारी है। आपको बता दें की कतर एयरवेज की सभी उड़ानें स्थगित कतर की एयरलाइन कतर एयरवेज ने घोषणा की है कि देश के हवाई क्षेत्र के बंद रहने के कारण इसकी सभी उड़ानें स्थगित रहेंगी। एयरलाइन ने बताया कि जैसे ही कतर सरकार हवाई क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करेगी, उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

ईरान-इस्राइल युद्ध: 777 लोग अस्पताल में, कई गंभीर स्थिति में इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ऑपरेशन रॉरिंग लायन की शुरुआत से अब तक 777 लोग अस्पतालों में लाए गए, जिनमें से 86 लोग वर्तमान में अस्पताल या इमरजेंसी रूम में भर्ती हैं। मंत्रालय के अनुसार, चार लोग गंभीर स्थिति में हैं, जिनमें से दो मिसाइल हमलों के सीधे प्रभाव से नहीं जुड़े हैं। 20 लोग मध्यम स्थिति में हैं और 58 लोग सुरक्षित स्थिति में हैं। इसके अलावा, चार लोगों की अतिरिक्त चिकित्सा जांच की जा रही है। कुवैत में अमेरिकी दूतावास ने चेताया कुवैत में अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी दी है कि देश में मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा लगातार बना हुआ है। दूतावास ने एक बयान में कहा कुवैत में अमेरिकी नागरिकों से अनुरोध है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें, किसी हमले की स्थिति में सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा करें और संभावित हमलों के प्रति सतर्क रहें। बयान में यह भी बताया गया कि दूतावास का सारा स्टाफ फिलहाल सुरक्षित स्थानों में मौजूद है और स्थिति पर निगरानी जारी है।

ईरान के सनंदज में अमेरिका-इस्राइल के हमलों में दो लोगों की मौत ईरान की न्यूज एजेंसी के अनुसार, केंद्रीय शहर सनंदज में हमले के दौरान कम से कम दो लोग मारे गए। रिपोर्ट में बताया गया कि शहर को शत्रु की मिसाइलों द्वारा निशाना बनाया गया और शहर के पुलिस स्टेशन के पास कई आवासीय इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गईं। एजेंसी ने कहा कि अमेरिकी और इस्राइली सेनाओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में छह मिसाइलें दागीं, जिनमें घनी आबादी वाले इलाके भी शामिल थे। ईरान के कर्मानशाह हवाई अड्डे के पास भारी धुएं के बादल दिखाई दिए ईरान के कर्मानशाह शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास से भारी धुएं के बादल उठते हुए देखे गए हैं। स्थानीय जनता द्वारा साझा किए गए वीडियो में इमारतों के पीछे से धुएं का गुबार आसमान में फैलता दिखाई दे रहा है, जिससे क्षेत्र की गंभीर स्थिति का संकेत मिलता है। लेबनान पर इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 31 की मौत, दर्जनों घायल लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस्राइल के हवाई हमलों में कम से कम 31 लोग मारे गए और 149 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि घायल लोगों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

कुवैत में मिना अल अहमदी रिफाइनरी में मलबे गिरने से दो कर्मचारी घायल कुवैत न्यूज एजेंसी के अनुसार, कुवैत सिटी के पास मिना अल अहमदी रिफाइनरी में मलबा गिरने से दो कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब खाड़ी में अमेरिकी परिसंपत्तियों पर ईरानी हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। कुवैत और बहरीन में एयर रैड सायरन बजाए गए, जबकि कतर की राजधानी दोहा और संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में धमाके सुने गए। कुवैत में अमेरिकी दूतावास के पास धुएं का गुबार मीडिया एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, कुवैत में अमेरिकी दूतावास के पास से धुआं उठते देखा गया। यह घटना उस समय सामने आई है जब कुछ घंटे पहले खाड़ी देश में एयर रैड सायरन की चेतावनी कई इलाकों में बजाई गई थी। बहरीन में सायरन बजाए गए बहरीन के गृह मंत्रालय ने एयर रैड अलर्ट जारी किया और नागरिकों से निकटतम सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया। मंत्रालय ने बताया कि शेख खलीफा बिन सलमान ब्रिज, जो मनामा को आसपास के शहरों से जोड़ता है, को बंद कर दिया गया है और निवासियों को केवल आवश्यक होने पर मुख्य सड़कों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। अबू धाबी में भी सुनाई दिए धमाके संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में धमाकों की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय मीडिया और सूत्रों के अनुसार, शहर में अचानक तेज आवाजें सुनाई दीं, जिससे नागरिकों में डर और चिंता बढ़ गई। पहले की खबरों के अनुसार, पड़ोसी कतर की राजधानी दोहा में भी आधा दर्जन से अधिक धमाके सुने गए थे।