‘मन की बात’ में PM मोदी ने कारगिल के वीरों को किया नमन, बोले- 26 जुलाई गर्व और बलिदान का प्रतीक

Follow Us

रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड के माध्यम से देश और विदेश के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ तारीखें ऐसी होती हैं जिन्हें याद रखने के लिए कैलेंडर देखने की जरूरत नहीं पड़ती और 26 जुलाई ऐसी ही एक ऐतिहासिक तारीख है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस देशवासियों को गर्व से भर देता है और भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस, शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि कारगिल की दुर्गम चोटियां, कठिन मौसम और दुश्मन की चुनौतियों के बावजूद भारतीय जवानों का हौसला अडिग रहा। सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश की अखंडता और सम्मान की रक्षा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर पूरा देश वीर शहीदों और देश की रक्षा में जुटे सभी सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करता है। उन्होंने देशवासियों से वीर जवानों के बलिदान और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा लेने का भी आह्वान किया