दिनभर धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित
समाजजनों से सपरिवार उपस्थिति की अपील
पाटन/दुर्ग। पाटन सर्किल कोसरिया यादव समाज के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन-2026 का आयोजन 1 मार्च 2026, रविवार को नगर पालिका परिषद् अमलेश्वर, तहसील पाटन, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा और दिनभर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
प्रथम पाली में 10:30 बजे श्री राधा-कृष्ण जी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन, 11 बजे ध्वजारोहण तथा 11:30 बजे अतिथियों का स्वागत व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर 12 बजे समाज प्रमुखों एवं अतिथियों द्वारा उद्बोधन और सामाजिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

प्रथम पाली के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाटन सर्किल कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष रामचन्द्र यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक भिलाई नगर देवेन्द्र यादव, विधायक खल्लारी व्दारिकाधीश यादव, विधायक चंदरपुर रामकुमार यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
द्वितीय पाली के कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होंगे। इस सत्र के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षामंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव होंगे। अध्यक्षता दुर्ग जिला कोसरिया यादव महासभा के अध्यक्ष बोधन यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद दुर्ग विजय बघेल, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चन्द्राकर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख शामिल होंगे।

आयोजक मंडल ने समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। अधिवेशन में सामाजिक एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं प्रतिभा सम्मान जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।
