कोरबा में भाजपा की एकजुटता का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के घर पहुंचे डिप्टी सीएम साव

Follow Us

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जुड़ाव और कार्यकर्ताओं के उत्साह की झलक गुरुवार को कोरबा में देखने को मिली। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अरुण साव के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक अनुशासन साफ नजर आया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम केवल स्वागत समारोह नहीं रहा, बल्कि भाजपा संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रदर्शन भी बना। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कोरबा भाजपा की मजबूती और आगामी योजनाओं के प्रति उत्साह का संदेश दिया।