रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज शहीद पंकज विक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक विषयों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़ एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन सृजन अभियान, बूथ समितियों के गठन एवं सक्रियता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को अधिक प्रभावी बनाने, वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और बूथ स्तर का मजबूत संगठन है। उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से बूथ समितियों को सक्रिय करने, नियमित जनसंपर्क बनाए रखने तथा संगठन के कार्यक्रमों को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शहर अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने ब्लॉक एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों से नियमित बैठकें आयोजित करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस बैठक मे प्रमोद दुबे आकाश शर्मा प्रीति उपाध्याय ओम श्रीवास अजय हंसा,जग्गू ठाकुर ,प्रीति उपाध्याय,देवेंद्र यादव,विधि नामदेव,नंद कुमार पटेल,अश्वनी राजपूत ,सुषमा ध्रुव,लता मार्कण्डेय,नूरजहा बेगम,हमीदा बेगम,राहत परवीन,मुन्ना साहू
