अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपी तोरण गायकवाड़ उर्फ सोनू गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र के भाटागांव देवपुरी के पास अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपी तोरण गायकवाड़ उर्फ सोनू को अवैध शराब के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार।

➡️ थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाटागांव देवपुरी में अवैध शराब विक्रेता करते थे अवैध शराब की बिक्री।
➡️ मुखबीर से सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटना स्थल में पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार।
➡️ आरोपी के दिनेश सागर के कब्जे से अवैध शराब 6.300 लीटर देशी मदिरा कीमती 3500/रु को किया बरामद।
➡️ आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में आबकारी एक्ट का अपराध किया पंजीबद्ध।
➡️ आरोपी के विरूद्ध दर्ज अपराध क्रमांक 667/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध

पुलिस उपायुक्त रॉबिंस गुरिया (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार अपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कारोबारो पर अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं पूर्व में अवैध शराब विक्रय एवं कारोबार में संलिप्त आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।

विवरण- मुखबीर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की भाटागांव देवपुरी के पास रायपुर निवासी तोरण गायकवाड़ उर्फ सोनू द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है की सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को सूचना का तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर सूचना की तस्दीकी हेतु रवाना किया।

मुखबीरों से प्राप्त सूचना के आधार पर भाटागांव देवपुरी के पास में पुलिस टीम रवाना होकर सूचना के संबंध में गोपनीय रूप से पूछताछ कर आरोपी के सकूनत पर रेड कार्यवाही किये जहां पर आरोपी तोरण गायकवाड़ उर्फ सोनू द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने हेतु कुल-38 पौवा देशी मदिरा रखे मिला आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण में आरोपी तोरण गायकवाड़ उर्फ सोनू पिता राम त्वाहनी से जप्त शराब- 35 पौवा देशी मसाला मदिरा (6.300 लीटर) कीमती 3500/रु

गिरफ्तार आरोपी –
01. तोरण गायकवाड़ उर्फ सोनू पिता राम त्वाहनी उम्र 24 साल पता सरकारी अस्पताल के पीछे भाटागांव देवपुरी के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।