बाजार में 11 जिंदा कछुओं की बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Follow Us

कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाजार में कछुओं की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11 जीवित कछुए बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, वन स्तरीय उड़नदस्ता दल ने ग्राम पीवी-124 बाजार में छापेमारी कर पीवी-117 निवासी दीपांकर राय को कछुओं की बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान उसके पास से 11 जीवित कछुए बरामद किए गए, जिनका कुल वजन करीब 7 किलो 10 ग्राम बताया गया है।

वन विभाग ने सभी कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई कापसी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत की गई।