रायपुर में 5 निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

Follow Us

रायपुर । राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कमिश्नरेट के 5 निरीक्षकों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक परेश पाण्डेय को प्रभारी जिविशा के पद से हटाकर थाना प्रभारी पंडरी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक दुर्गेश रावटे, जो अब तक यातायात विभाग में पदस्थ थे, उन्हें प्रभारी जिविशा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक मुनेश्वर साहू को रक्षित केंद्र से प्रभारी डीसीबी/डीसीआरबी नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक गोविंद्र कुमार यादव और निरीक्षक कोमल प्रसाद राठौर को रक्षित केंद्र से स्थानांतरित कर यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। माना जा रहा है कि इन बदलावों से राजधानी में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।