महासमुंद। जिले में मानसून के दौरान बारिश का सिलसिला जारी है। 1 जून 2026 से अब तक जिले में औसतन 471.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में सबसे अधिक 606.6 मिलीमीटर बारिश पिथौरा तहसील में रिकॉर्ड की गई, जबकि सबसे कम 358.2 मिलीमीटर वर्षा कोमाखान तहसील में हुई है।
भू-अभिलेख विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायपाली में 589.4 मिमी, महासमुंद में 445.9 मिमी, बसना में 429.0 मिमी तथा बागबाहरा में 402.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
वहीं, गुरुवार 23 जुलाई को जिले में औसतन 18.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार बसना में 30.4 मिमी, पिथौरा में 18.9 मिमी, बागबाहरा में 17.3 मिमी, सरायपाली में 15.6 मिमी, कोमाखान में 14.8 मिमी और महासमुंद तहसील में 14.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
