नई दिल्ली। यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ने देशभर में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि छात्रों की मांग केवल बेहतर शिक्षा व्यवस्था और जवाबदेही तय करने की है। समय रैना ने लिखा कि समस्याओं को बढ़ने देने के बजाय बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं ही बेहतर भविष्य और अपने परिवार की जिंदगी बदलने का सबसे बड़ा जरिया होती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्रों की आवाज सुनी जाएगी और इस पूरे मुद्दे पर कोई ठोस समाधान निकलेगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
शिक्षा व्यवस्था पर बोले समय रैना, छात्रों की आवाज सुनने और जवाबदेही तय करने की उठाई मांग

