BREAKING NEWS : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेता धरने पर बैठे

Follow Us

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के नेता राज भवन के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे गए हैं।जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने पहले आरएमएल (RML) अस्पताल जाकर घायल छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास (लोक कल्याण मार्ग) तक मार्च निकाला। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस के बिना अनुमति के बावजूद धरना जारी रखने पर, पुलिस ने राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी सांसदों/नेताओं को हिरासत में ले लिया।

इस कार्रवाई और राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही, अलग-अलग राज्यों (जैसे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राजभवन के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठ गए।